फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ माजरा में युकां का हल्ला बोल

Sat, 17 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नहन (सिरमौर)।युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को माजरा में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ युकां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली। इस दौरान पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के अलावा रेल किराए व आसमान छू रही महंगाई के खिलाफ युकां कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल युवा कांग्रेस के सचिव ओपी ठाकुर ने की।  
\
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजाने जैसा एक अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव ओपी ठाकुर ने कहाकि मोदी सरकार ने तेल की कीमतें बढ़ाकर देश की जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली यूपीए सरकार के समय जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बेरल थी, तब पेट्रोल डीजल की कीमत 72 रुपये पहुंच गई थी। अब जब मोदी सरकार सत्ता में है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50 डालर प्रति बेरल होते हुए भी पेट्रोल 67 व डीजल 58 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस जमीनी स्तर पर जनांदोलन खड़ा करेगी। केंद्र की मोदी सरकार जनता की आवाज नहीं सुन रही है, इसलिए युवा कांग्रेस को भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन राजपूत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बढ़ती कीमतों का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता को लूट रही है और खुद मोदी विदेशों की यात्रा में है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस गतिविधियों को बढ़ावा देगी। केंद्र की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
 जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष कपिल शंकवान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अच्छे दिनों के नारों को भूल चुकी है। युवा कांग्रेस इस तरह की तानाशाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नाहन सोशल मीडिया प्रभारी बलराज कश्यप, वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता आशीष सैनी, अनुज कुमार, परदूणी पंचायत के प्रधान यशपाल, सर्वेश अग्रवाल, तरुण, राजकुमार कश्यप, संजय स्याल, देवेंद्र कुमार, रमेश, ललित, संदीप, साबर अली, शाहरुख, इमरान, नजाकत, विक्की, संपूर्ण, रमजान, अरशद,  राहुल, सागर, रमेश कुमार, तरुण, कुतुबुदीन, गुलजार अली, विशाल, आशिक, अरुण, सुरेश, आनंद, नसीम, शमशाद, पिंटू, प्रदीप, नरेश कुमार, राजू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें