फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की कार्रवाई के विरोध में युकां ने जलाया पीएम का पुतला

Mon, 28 Mar 2016 08:07 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के बस स्टैंड में सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शिमला संसदीय क्षेत्र सचिव विनोद कंठ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके पुत्र अनुराग ठाकुर बदले की भावना से केंद्र सरकार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इससे पूर्व उनकी बेटी की शादी और अब होली के दिन उन पर ईडी की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि यह एक सोची समझी साजिश है, जो उन्हें पद से हटाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने स्वर्णकारों पर लगाए जा रहे उत्पाद शुल्क की भी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ओमप्रकाश, राजेश, अजय केशव, रामेश्वर, कपिल, मिंटू, दलीप सिंह, जीवन व रमेश आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें