फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छोटे बच्चों ने सीता हरण और रावण वध पर आधारित दी नाट्य प्रस्तुति

Tue, 20 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन पब्लिक स्कूल भुंगरनी में नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंडियन पब्लिक स्कूल भुंगरनी में नवरात्रि और दशहरा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
वहीं, कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने माता सीता के हरण और रावण वध पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से भगवान श्रीराम के आदर्शों तथा अधर्म पर धर्म की विजय को दर्शाया। इसे तैयार करवाने में शिक्षिकाओं मोनिका शर्मा और कमलेश का योगदान रहा। वहीं कक्षा 2, 3 और 4 की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित प्रस्तुति दी। वहीं, महिषासुर वध के नाट्य मंचन से शक्ति, साहस और धर्म की विजय का संदेश दिया। इस प्रस्तुति की तैयारी में सुमन और अमृता का विशेष योगदान रहा। कक्षा 6 और 7 की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति का मार्गदर्शन इशिता और नीरज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें