फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में दो दिवसीय योग यात्रा एवं व्यास पूजा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क योग शिविर, रामायण पाठ और हठ योग का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। योग साधन आश्रम की नाहन शाखा की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय योग यात्रा एवं व्यास पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। धार्मिक एवं योगाभ्यास से जुड़े इस कार्यक्रम का आयोजन रॉयल पैलेस के समीप स्थित आरपीएनपी एकलेव के टॉप फ्लोर पर किया जा रहा है।
आयोजन समिति से जुड़े श्रम प्रबंधन एवं गुरु सेवक प्रवीन अग्रवाल, हरीश शर्मा, राजीव गुप्ता और राजेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह से आठ बजे तक निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे श्री योग महादिव्य रामायण पाठ हुआ, जबकि शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक हठ योग का विशेष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि योगेश्वर प्रभु रामलाल महाराज की कृपा और परम पूज्य सद्गुरुदेव चमन लाल कपूर की आज्ञा से योग साधन आश्रम में प्रतिवर्ष वार्षिक योग उत्सव योगाश्रय का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य योग, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें