पुरुवाला स्कूल में बच्चों को आयुर्वेद पद्धतियों की जानकारी देतीं जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदू शर्
आयुष अधिकारी सिरमौर डॉ. इंदु शर्मा ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला में जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में योग के महत्व पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग अभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या में आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाकर छोटी-मोटी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक उपचारों के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।
डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को मुल्तानी मिट्टी एवं दही के प्रयोग से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग एवं आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संवाद