फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के पक्का तालाब में कल लगेगा जिला स्तरीय योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला आयुष अधिकारी ने की अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर ने एक विशेष अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि आगामी 21 जून को नाहन स्थित पक्का तालाब में आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

डॉ. कौर ने बताया कि इस योग शिविर का आयोजन प्रातः 6:00 से 8:00 बजे के बीच किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वे इस निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें