महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को भी मिलता है बेहतर मंच
एसडीएम कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल ने की। बैठक के दौरान यमुना शरद् महोत्सव के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महोत्सव के आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं तथा अन्य सांस्कृतिक एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपमंडलाधिकारी ने महोत्सव की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभागीय समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर संबंधित विभागों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव पांवटा साहिब की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिलता है।
बैठक के दौरान सीडीपीओ पांवटा साहिब, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित विद्युत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।-