फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर ने वीर शिवजी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Tue, 05 Apr 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
बल्लेबाजी करता हुआ अम‌िर हुसैन लोन - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुनानगर क्रिकेट क्लब ने वीर शिवाजी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल में नाहन टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता में नाहन के खिलाड़ी अक्षय को मैन आफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन


 स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जितेंद्र, बल्लेबाज अक्षय, बेस्ट फील्डर अकरम व सब जूनियर वर्ग में अचल देव राय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। जबकि, फाइनल में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार यमुनानगर के जितेंद्र को चुना गया। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में रविवार को फाइनल मैच हुआ जिसमें नाहन टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम केवल 109 रन ही बना सकी जिसमें अक्षय से सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली जिसमें 4 छक्के व 5 चौके शामिल रहे। शेष कोई बल्लेबाज खास स्कोर नहीं कर सका।
विज्ञापन


यमुनानगर की तरफ से जीतू ने 4, विशाल व सन्नी ने 2-2 तथा वीनू ने 1 विकेट लिया। जवाब, में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यमुनानगर टीम ने केवल 2 विकेट गंवा कर 16.2 ओवर में ही 110 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अमर ने सर्वाधिक 32, विशाल ने नाबाद 26, मलखान ने 18 व शोकी ने 13 रनों का योगदान किया।
मुख्य अतिथि चौधरी किरनेश जंग व विशिष्ट अतिथि डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने विजेता रही यमुनानगर टीम को 21 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता रही नाहन टीम को 11 हजार व ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें