पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा ज्वैलर्स एसोसिएशन ने एक्साइज ड्यूटी व पैन कार्ड की शर्त थोपने का विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन 30 वें दिन भी जारी है। मांगों को लेकर पूरे देश-प्रदेश में ज्वैलर्स अपनी दुकानें बंद कर विरोध जता रहे हैं। सभी सर्राफा, स्वर्णकार व कारीगर लगातार हड़ताल पर है।
शनिवार शाम को पांवटा ज्वैलर्स एसोसिएशन तथा शिलाई क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर, पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी, पांवटा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंघल व सचिव धीरज, स्थानीय नगर परिषद अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने पत्रकार वार्ता की, जिसमें विधायक सहित व्यापार मंडल ने इनकी लड़ाई में साथ खड़ा होने का आश्वासन दिया। ये लड़ाई अब अकेले ज्वैलर्स एसोसिएशन की नहीं रह गई है, सभी जनता की लड़ाई हो गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हम आपकी मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। हर कदम कदम पर साथ देने को तैयार हैं। चाहे फिर शिमला या दिल्ली भी क्यों न चलना पड़े।
इस अवसर पर पांवटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा, सचिव सुमित वर्मा, प्रदीप शर्मा, निलंबर, सर्वजीत, ललीत, श्यामलाल, मनोज, नीरज, आकाश, नूरहसन, विशाल, पवन, नरेश, पुष्पेंद्र, मनोहर, मंगल, अजय व राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
\