फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम द्विज गोयल की लोगों से अपील, नदी किनारे न जाएं
विज्ञापन

विभिन्न बांधों और बैराजों से यमुना नदी में छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की है।

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि विभिन्न बांधों और बैराजों से यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते नदी का बहाव लगातार तेज हो रहा है और जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में नदी के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे यमुना नदी और उसके तटीय क्षेत्रों में जाने से बचें। विशेष रूप से मछली पकड़ने, नहाने, सेल्फी लेने या अन्य किसी भी गतिविधि के लिए नदी के किनारे न जाएं। अभिभावक भी अपने बच्चों को नदी के आसपास जाने से रोकें।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि नदी के जलस्तर में और वृद्धि होती है तो प्रशासन की ओर से समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें