फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में चमकीं कोटड़ी ब्यास की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता में अंशिका और वैशाली ने हासिल किया प्रथम स्थान, चित्रकला में भी वैशाली का ग्रैंड फिनाले के लिए चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की प्रतियोगिताओं में शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय, कोटड़ी ब्यास की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महोत्सव के प्रथम चरण के तहत माजरा ब्लॉक में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय की अंशिका और वैशाली ने प्रथम स्थान हासिल कर ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में भी वैशाली का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा अंशिका और कक्षा 12वीं की छात्रा वैशाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान के दम पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही वैशाली ने चित्रकला प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा के साथ शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंशिका और वैशाली ग्रैंड फिनाले में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और ग्रैंड फिनाले में सफलता की कामना की।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें