-म्यूचुअल फंड और एसआईपी की कार्यप्रणाली, लाभ व जोखिमों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कालाअंब में प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता एवं निवेश प्रबंधन पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ विनय तुंगर और अरविंद ने विद्यार्थियों को म्यूचुअल फंड तथा सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने म्यूचुअल फंड और एसआईपी की कार्यप्रणाली, इनके लाभ और दीर्घकालीन निवेश में इनकी भूमिका समझाई। उन्होंने नियमित निवेश की आदत विकसित करने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और निवेश से जुड़े जोखिमों को समझकर निर्णय लेने पर जोर दिया। सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को बचत, निवेश और वित्तीय नियोजन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी मिली।
कार्यक्रम के समापन पर आदित्य शर्मा ने विशेषज्ञों का विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान साझा करने के लिए आभार जताया। साथ ही, व्याख्यान के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।संवाद।