सिरमौर यमुना उत्सव
नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को नचाया
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का उपायुक्त सुमित खिमटा ने किया शुभारंभ
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद मैदान पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला उपायुक्त सुमित खिमटा ने किया। प्रथम संध्या पहाड़ी नाइट में मुख्य आकर्षण नाटी किंग कुलदीप शर्मा रहे। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाया। कुलदीप शर्मा की नाटी पर लोग जमकर नाचे। एक से बढ़कर एक लोकगीतों पर करीब एक घंटे तक दर्शकों को नचाया। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने टोपी शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर मुख्यातिथि उपायुक्त सुमित खिमटा को सम्मानित किया।
मंच पर आते ही नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने सबसे पहले पहाड़ी बन्दे, तू तो आई मिलदी शिमले खे, लाना ओ ठेकेदारनिये,’ ‘शिल्पा शिमले वालिए,’ रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, दरोगाजी छोरुओ नू दे समझाय और ‘बडिया यो तुड़का’ सहित अपने हिट गाने गाए और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लागा ढोलो रा ढमाका मेरा हिमाचल बड़ा बांका'' गीत गाया। इस पर दर्शक झूमने शुरू हुए। उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकगीतों पर करीब एक घंटे तक दर्शकों को नचाया। यमुना शरद महोत्सव की प्रथम शाम पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा के नाम रही। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाया व नाटी पर लोग जमकर नाचे।
कुलदीप शर्मा ने अपने गीत पर दर्शकों से मोबाइल की लाइट जलवाकर दीवाली जैसा माहौल बनाया। कुलदीप ने मंच पर एक से बढ़कर कई शानदार प्रस्तुतियां दी । इतना ही नहीं कुलदीप शर्मा मंच से उतर कर भीड़ में जा पहुंचे और वहीं लोगों के बीच गीत गुनगुनाने लगे।
इससे पहले शिमला से अभिज्ञा बैंड ने बंदे मातरम् गीत से शुरुआत की। इसके बाद तेरे बिना गुजारा, यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना, सुनील कुमार ने नच मेरी घुंघरिये गीत और जोगिंद्र हब्बी की टीम का सिंघटु व सुरेंद्र शर्मा रमेश कटोच ने गुरखीय व साहिबा मेरी साहिबा गीत प्रस्तुति दी।
वॉयस ऑफ सिरमौर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों के गायन से हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी समेत विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल, एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा, एएसपी अदिति सिंह, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष आरपी तिवारी, पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, असगर अली, महेश कोहली, डॉ. हरसिमरन सिंह, डॉ. हरलीन कौर, राजेंद्र सिंह, मनीष नंदन, धनवीर कपूर, तलविंदर सिंह व जीवन जोशी समेत नगर परिषद के पार्षद व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
....
हमारी संस्कृति के आदान प्रदान में मेलों का बहुत बड़ा योगदान-: सुमित खिमटा
उपायुक्त ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का किया शुभारंभ
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज पांवटा साहिब में 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव सिरमौर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपना प्रमुख स्थान रखता है। वर्ष भर क्षेत्रवासी इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। हम सबका सौभाग्य है कि पवित्र यमुना नदी पांवटा साहिब से होकर गुजरती है। भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना का स्मरण गंगा के साथ ही किया जाता है।
कहा कि हमारी संस्कृति के आदान प्रदान में मेलों का बहुत बड़ा योगदान है इनके माध्यम से जहां लोगों में मेल मिलाप होता है वहीं दूसरी ओर भावी पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में जहां हमारी संस्कृति का विस्तार और संरक्षण होता है व लोगों का मनोरंजन भी होता है।
इससे पहले उपायुक्त ने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
सुमित खिमटा ने दीप प्रज्वलित कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत आगाज़ किया। साथ ही और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ किया।
बॉक्स...
दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर आज कुमार साहिल मुख्य कलाकार होंगे
दूसरी सांस्कृतिक संध्या मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024 को होगी। इसके मुख्य अतिथि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहेंगे। बॉलीवुड नाइट द्वितीय सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार कुमार साहिब होंगे।
.0.