नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के नाहन कार्यालय में बुधवार को मशरूम उत्पादन पर आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया। यूको आरसेटी की ओर से यह प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर में आयोजित किया गया। इसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया और मशरूम उत्पादन के गुर सीखे। प्रशिक्षण का अवलोकन राकेश वर्मा ने किया।
डोमेन कौशल प्रशिक्षक ममता ने प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। यूको आरसेटी की निदेशक अमिता शर्मा ने शिविर के समापन पर महिलाओं को आत्मनिर्भर व रोजगार से जुड़ने की जानकारी और बैंक की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया।