फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घरेलू हिंसा मामले में महिला की याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। घरेलू हिंसा मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने महिला की याचिका को खारिज कर दिया है। हीना ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और घर से निकालने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

महिला ने अदालत से संरक्षण आदेश, अलग निवास के लिए किराया, स्त्रीधन की वापसी, मासिक भरण-पोषण और मुआवजे की मांग की थी। अदालत ने पाया कि आरोप सामान्य प्रकृति के हैं और इनके समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। न तो मारपीट के संबंध में कोई चिकित्सीय प्रमाण दिया गया और न ही दहेज मांग के संबंध में कोई ठोस गवाह पेश किया गया। अदालत ने यह भी माना कि पति की ओर से पहले से भरण-पोषण दिया जा रहा है। अदालत ने याचिका को असंवेदनशील और अप्रमाणित मानते हुए खारिज कर दिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें