फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में फलों और फूलों से तैयार होली के रंगों की लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-13,14
विज्ञापन

नाहन में फलों और फूलों से तैयार होली के रंगों की लगाई प्रदर्शनी
घर में तैयार किए गए दूसरे आर्गेनिक उत्पाद भी प्रदर्शनी में लगाए
महिलाएं बोलीं, उत्पाद बेचने के लिए स्थल मुहैया करवाए सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सोशल वेलफेयर सोसायटी फॉर वूमेंस हिमाचल प्रदेश के बैनर तले महिलाओं ने घर पर तैयार किए आर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। नाहन के महिमा पुस्तकालय के समीप इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में महिलाओं ने घर पर तैयार फूल व फलों से तैयार किए होली रंग, पुदीना व बुरांश का जूस, ग्लोबेल, आंवला, कड़ी पत्ता, राख, खाद, आम की चटनी जैसे कई उत्पाद बिक्री के लिए रखे। सोसायटी की राज्य उपाध्यक्ष व जिला प्रमुख साधना बर्मन ने कहा कि होली के रंग महिलाओं ने फलों व फूलों के इस्तेमाल से तैयार किए हैं। इनके प्रयोग से किसी प्रकार की हानि त्वचा को नहीं होती।
विज्ञापन

समिति उपाध्यक्ष रेखा ठाकुर, समिति सदस्य दीपा, वंदना, कमला, परमजीत, अनीता ने बताया कि महिलाएं घर पर ही आर्गेनिक उत्पाद तैयार कर रही हैं। बाजार में इनकी मांग भी बहुत है लेकिन महिलाओं को इन उत्पादों को रखने और बेचने के लिए उपयुक्त स्थल नहीं मिल रहा है। इससे उनकी मेहनत सफल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन उनके उत्पादों को रखने और बेचने के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध करवाए तो महिलाएं बड़ी संख्या में स्वरोजगार से अपनी आर्थिकी स्थिति मजबूत बना सकती हैं। इस अवसर पर पार्षद योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू, पार्षद वीरेंद्र पासी, पार्षद श्रुति, विनेश राणा, अनूप भटनागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें