डाइट नाहन में सामान्य मुद्दों पर शिक्षकों से संवाद
पांच दिवसीय कार्यशाला में 60 शिक्षक ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत डाइट नाहन में सामान्य मुद्दों पर शिक्षकों से संवाद की प्रक्रिया जारी है। पांच दिवसीय इस कार्यशाला में जिलेभर से आए 60 टीजीटी और सीएंडवी अध्यापक भाग ले रहे हैं।
जिला समन्वयक संत राम शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, अध्यापन की नई तकनीक से अवगत करवाया जा रहा है। कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति बलबीर शर्मा सहित अन्य स्रोत व्यक्ति शिक्षकों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके उनका ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।
-तन्हा