फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अमरकोट में प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के अमरकोट ग्राम पंचायत क्षेत्र में 25 वर्षीय प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के कमोलिन पूर्वा निवासी अंकित कुमार गोंदपुर क्षेत्र में कार्यरत है। उसका परिवार अमरकोट पंचायत में किराये के मकान में रहता है। शनिवार को उसकी पत्नी सविता (25) ने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों और पड़ोसियों ने कमरे के पीछे बने रोशनदान से अंदर प्रवेश किया। अंदर महिला फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक नौ माह का मासूम भी शामिल है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें