फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिट्टे के साथ पकड़ी महिला चार दिन की न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे के साथ पकड़ी महिला चार दिन की न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

एसआईयू टीम ने धौलाकुआं में महिला से बरामद किया था 8.9 ग्राम चिट्टा

संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाकुआं (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने सिरमौर जिले के धौलाकुआं में एक महिला को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
दरअसल, सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक सूचना के आधार पर धौलाकुआं में महिला संतोष निवासी खैरी धौलाकुआं के कब्जे से 8.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ माजरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से चिट्टा तस्करों के खिलाफ व्यापक स्तर पर मुहिम छेड़ी गई है, बावजूद इसके मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नशे के इस अवैध कारोबार में महिलाएं भी संलिप्त हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की इस खेप को कहां से लाई थी और किसे देने वाली थी।

....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें