फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में बड़े बस हादसों के बावजूद बिना लाइसेंस चला रहे बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव-
विज्ञापन


-निगम और निजी बसों के 12 परिचालकों और एक निजी बस चालक के पास नहीं मिला लाइसेंस
-परिवहन विभाग की कार्रवाई में हुआ खुलासा, बसों के चालक-परिचालक मिले बिना लाइसेंस के
-ओवरलोड मिल रहे ट्रक-ट्राले, आरटीओ सिरमौर की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में किए चालान
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। हाल ही में बड़े बस हादसे सामने आने के बावजूद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर बसें चलाई जा रही हैं। सड़कों पर क्षमता से अधिक भार डालकर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। हादसों के बाद परिवहन विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में की कार्रवाई के बाद इसका खुलासा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में दो दिनों में भारी संख्या में वाहनों खासकर हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों की जांच की। इस दौरान 40 के करीब वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि निजी बसों के 7 और निगम के 5 परिचालकों के पास लाइसेंस ही नहीं है। इसके अलावा एक निजी बस के चालक के पास भी वैध लाइसेंस बरामद नहीं हुआ। जबकि 7 निजी बसों के चालक-परिचालक बिना वर्दी के ही मिले। एक निगम और एक निजी बस में डस्टबिन ही नहीं मिला।
इतना ही नहीं चार ओवरलोड ट्रक-ट्रालों के भी इस दौरान चालान किए गए हैं। इनमें 21 टन तक भार मिला। हाल ही में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कालाअंब से पांवटा साहिब के बीच में ऐसे एक दर्जन के करीब ट्राले पलट चुके हैं। बावजूद इसके यह क्रम जारी है।
वहीं, हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाए जाने पर निगम की दो, निजी तीन बसों सहित 4 अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं। जांच के दौरान बिना इंश्योरेंस के एक, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के दो और बिना परमिट के एक वाहन का चालान भी किया गया है।
बता दें कि हाल ही में जिला सिरमौर के हरिपुरधार में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि भारी संख्या में लोग घायल हुए थे। सरकार की तरफ से की गई जांच में सामने आया था कि चालक व परिचालक के पास वैध लाइसेंस ही नहीं था। दोनों के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके थे। वहीं, हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। बड़े हादसों के बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

-जिलेभर में निजी व निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की जांच की। इस दौरान 40 के करीब वाहनों के चालान किए गए हैं। एक निजी बस के चालक के पास लाइसेंस नहीं मिला है। जबकि निगम व निजी बसों के 12 परिचालकों के पास लाइसेंस नहीं मिला। विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। लोगों को यातायात नियमों को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है ताकि हादसे न हों।
-सोना चंदेल, आरटीओ सिरमौर
संवाद


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें