फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एक गाड़ी से 6 पेटियां अंग्रेजी और 22 बोतलें देसी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराल में पुलिस नाकाबंदी देख कर, वाहन छोड़ कर चालक मौके से फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस थाना टीम ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस नाका देख कर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पांवटा साहिब थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद हरियाणा राज्य सीमा बैरियर बहराल में नाका लगाया गया। एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी सामने से आते हुए नजर आई। पुलिस नाका देख कर चालक ने वाहन को पीछे ही रोक दिया। अंधेरे में मौके का फायदा उठा कर चालक मौके से फरार हो गया। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में 6 पेटियां अंग्रेजी तथा 22 बोतलें देसी शराब बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने वाहन समेत शराब को कब्जे में लेकर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। मौके से फरार हुए आरोपी चालक की तलाश शुुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें