फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खारा ब्लॉक में शराब की दो भट्ठियां ध्वस्त, 950 लीटर लाहन नष्ट

विज्ञापन
पांवटा साहिब खारा के जंगल में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों वी लाहन को नष्ट करती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
-आरक्षित वन क्षेत्र में विभाग की विशेष टीम ने की कार्रवाई, शराब माफिया पर कसा शिकंजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन मंडल पांवटा साहिब के खारा ब्लॉक में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने आरक्षित वन क्षेत्र में छापेमारी कर शराब की दो चलती भट्ठियों को नष्ट किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्रमों में रखी करीब 950 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा के निर्देश पर खारा ब्लॉक की टोका बीट में कच्ची शराब के खिलाफ विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने आरक्षित वन क्षेत्रों में गश्त और छापेमारी के दौरान शराब बनाने के ठिकानों का पता लगाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

वन विभाग के सहायक अरण्यपाल पांवटा साहिब आदित्य शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, वन उप-राजिक मुद्दसीर नजर और वन मित्र अभिषेक ने सामूहिक गश्त के दौरान आरक्षित वन खारा भाग में एक शराब की भट्ठी और ड्रम में रखी करीब 150 लीटर लाहन को नष्ट किया।
इसके अलावा, खारा ब्लॉक की टोका बीट में गठित विशेष टीम ने आरक्षित वन लाईं भाग-15 में कार्रवाई करते हुए एक शराब की भट्ठी और तीन ड्रमों में रखी करीब 450 लीटर लाहन नष्ट की। वहीं, आरक्षित वन लाईं भाग-20 में एक अन्य भट्ठी और दो ड्रमों में रखी करीब 350 लीटर लाहन को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में वनकर्मी रमजान, वन मित्र अभिषेक कुमार और पूजा देवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि खारा वन क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के ठिकानों और लाहन को नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील वन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आरक्षित वन क्षेत्रों में शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।-

पांवटा साहिब खारा के जंगल में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों वी लाहन को नष्ट करती वन विभाग की टीम।

पांवटा साहिब खारा के जंगल में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों वी लाहन को नष्ट करती वन विभाग की टीम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें