फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में कृषि विभाग ने 93 किसानों से 3,186 क्विंटल बीज खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार पांवटा साहिब क्षेत्र में गेहूं बीज उत्पादन पर पड़ी मौसम की मार
विज्ञापन


जिले में 471 किसान बीज खरीद को पंजीकृत, 208 किसानों के बीज सैंपल अब तक पास


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। इस वर्ष सिरमौर जिले में 471 किसान बीज खरीद के लिए पंजीकृत हुए हैं। करीब 208 किसानों के बीज सैंपल अब तक पास हुए हैं। हर साल बीज उत्पादन से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है, लेकिन इस बार फसल का दाना बारीक रहा और उत्पादन भी घटा है।

बता दें कि सिरमौर जिले में इस वर्ष प्रतिकूल मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा है। जिले में गेहूं बीज उत्पादन के क्षेत्र में भारी गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र के 471 किसानों ने इस बार कृषि विभाग के पास बीज तैयार करने के लिए पंजीकरण करवाया था लेकिन मौसम की बेरुखी और फसल में दाना बारीक रहने के कारण उत्पादन घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने सिरमौर में 93 किसानों से 3,186 क्विंटल बीज खरीद की है। इस साल गेहूं की फसल तैयार होते समय मौसम की मार ऐसी रही कि दाना पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया और फसल हल्की हुई है जिससे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
पंजीकृत किसानों से सैंपल जमा करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। किसानों के सैंपल आ रहे हैं, उन्हें तुरंत जांच के लिए सोलन स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिन किसानों के सैंपल पास हो चुके हैं, उनसे विभाग ने बीज की खरीद शुरू की है।
विज्ञापन



कृषि विभाग की एसएमएस रश्मि भटनागर ने बताया कि जिला सिरमौर में 471 किसान इस सीजन बीज खरीद को लेकर पंजीकृत हुए थे। इनमें से 208 किसानों के अब तक बीज खरीद को लेकर सैंपल पास हुए हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें