फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलीवाला में खेतों में भड़की आग, तूड़ी और कटी गेंहू राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की पीपली वाला पंचायत में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। यहां गेहूं के खेतों में आग लगी जिसके बाद देखते ही देखते आग ने करीब 60 बीघा भूमि को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीपलीवाला पंचायत में गेहूं के खेतों में अचानक आग भड़क गई जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। इसके बाद ग्रामीण आग बुझाने के कार्य में जुट गए लेकिन आग तेजी के साथ फैलती चली गई जिसने देखते ही देखते 40 बीघा भूमि को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन इस दौरान काफी नुकसान हो चुका था। सबसे अधिक नुकसान श्याम चंद शर्मा और लेखराज को हुआ जिसकी खेतों में काट कर रखी गई 50 क्विंटल फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से कई परिवारों की तूड़ी को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें