फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लघु नाटिका से कैंसर से बचाव के बताए तरीके

विज्ञापन
मेडिकल कालेज नाहन में कैंसर जागरूकता पर लघु नाटिका पेश करती माता पदमावती कॉलेज की छात्राएं।   स
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

माता पद्मावती कॉलेज की छात्राओं ने लोगों का किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन की जीएनएम द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में लोगों को लघु नाटिका से कैंसर से बचाव की जानकारी दी।
कैंसर दिवस पर आयोजित लघु नाटिका से लोगों को बताया कि कैंसर जानलेवा रोगों में से एक है। यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। इसके लक्षणों में अकस्मात वजन घटना, मुंह से खून आना, लगातार बलगम वाली खांसी और जल्द जख्म न भरना आदि हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए शराब और धूम्रपान न करने, नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के अध्यक्ष अनिल जैन, प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें