जल स्रोत की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश
आमवाला बीट में वन विभाग ने ग्रामीणों और कर्मियों के सहयोग से चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वन खंड नाहन ने शुक्रवार को वन परिक्षेत्र नाहन के अंतर्गत आने वाली आमवाला बीट में मिशन लाइफ जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत वहां के जल स्रोत की सफाई करके जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
बावड़ी की सफाई कार्य वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन खंड अधिकारी ने की। इस मौके पर पंचायत के उपप्रधान, वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।
वन खंड अधिकारी बलदेव ने बताया कि वन विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस 2024 में पंचायत स्तर पर मिशन लाइफ अभियान छेड़े हुए हैं। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने, जल संरक्षण और पौधे लगाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
संवाद
आमवाला बीट में बावड़ी की सफाई करने के बाद वन विभाग के कर्मी व स्थानीय ग्रामीण। संवाद