फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रभारी ने दी बधाई

विज्ञापन
तिरमली स्कूल में शिक्षकों के साथ मौजूद नाहन खंड की अंडर-14 योगा ओलम्पियाड़ प्रतियोगिता के विजेत
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

तिरमली स्कूल के विद्यार्थी योग ओलंपियाड में रहे प्रथम
स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रभारी ने दी बधाई
अब, अंडर-14 जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिरमली के विद्यार्थी अंडर-14 जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में नाहन खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कन्या स्कूल नाहन में हुई खंड स्तरीय योग ओलंपियाड में तिरमली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की है।
इस प्रतियोगिता में ट्राॅफी हासिल करके स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का स्कूल प्रबंधन ने भव्य स्वागत किया और उनको जीत पर बधाई दी।
स्कूल की प्रभारी मीरा देवी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की विजेता छात्र-छात्राएं अब जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में नाहन खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानगढ़ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि के स्कूल प्रभारी ने शारीरिक शिक्षक हरीष कुमार को भी बधाई दी। इस मौके पर प्राइमरी स्कूल के प्रभारी सुखराम, ओटी प्रदीप ठाकुर, पूनम समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें