फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ में निर्माणाधीन पेयजल योजना के कार्य को पाया सही

विज्ञापन
भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय का दल राजगढ़ में निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का निर
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

राजगढ़ में निर्माणाधीन पेयजल योजना के कार्य को पाया सही
भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के दल ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के एक दल ने सोमवार को राजगढ़ शहर के लिए शहरी सुधार के कायाकल्प के लिए अटल मिशन-2 (एएमयूआरटी-2) के अंतर्गत निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण किया।
जलशक्ति विभाग ने शहर के लिए भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से प्रारंभ की गई छ: करोड़ रुपयों की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। इसके पूरा हो जाने पर राजगढ़ शहर में सातों दिन चौबीसों घंटे पेयजल उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

इस योजना के कार्य की प्रगति के निरीक्षण के लिए भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य पर्यावरण और इंजीनियरिंग संगठन के दल ने दौरा किया।
विज्ञापन

शहरी सुधार के कायाकल्प हेतु अटल मिशन-2 (एएमयूआरटी) के हिमाचल प्रदेश के नोडल अधिकारी राकेश चौसर ने बताया कि इस दल में चैत्रा देवूर सहायक सलाहकार, मुग्धा गुप्ता व अरित्रादास राष्ट्रीय राज्य समन्वयक शामिल रहे। उन्होंने योजना निर्माण स्थल पर जाकर कार्यों का निरीक्षण किया। दल के सदस्यों ने कार्य को स्तरीय और प्राक्कलन के अनुरूप सही पाया है। यह दल सोमवार को बाद दोपहर राजगढ़ पहुंचा और रात्रि को शिमला रवाना हो गया। मंगलवार को दल रामपुर व ठियोग का दौरा करेगा और तीन जुलाई को शिमला में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ शिमला में बैठक करेगा। अधिशासी अभियंता डाॅ. मनदीप गुप्ता ने दल के सदस्यों को योजना की कार्य प्रगति के बारे जानकारी दी।
-संवाद

भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय का दल राजगढ़ में निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का निर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें