फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार में 2.44 करोड़ के पेयजल कार्य की जांच, गुणवत्ता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जल टैंक निर्माण में सीमेंट, रेत, बजरी और सरिया की गुणवत्ता परखी
विज्ञापन

-छह माह में पूरा होना है कार्य, अधिकारियों और ठेकेदार को दिए जरूरी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग की ओर से नौहराधार में 2.44 करोड़ रुपये की लागत से करवाए जा रहे पेयजल निर्माण कार्य का मंगलवार को गठित कमेटी ने निरीक्षण किया। कमेटी ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लेने के साथ जल टैंक निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सीमेंट, रेत, बजरी, सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची।
निरीक्षण के दौरान कमेटी सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमेटी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य है, ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विभाग के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों को स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया। विभाग के अनुसार यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत नौहराधार की बहु-गांव पेयजल आपूर्ति योजना में बारिश से हुए नुकसान की बहाली के तहत करवाया जा रहा है।
परियोजना में 1.21 एमएलडी क्षमता का आरसीसी जल उपचार संयंत्र, इनफिल्ट्रेशन गैलरी और इनटेक चैंबर का निर्माण शामिल है। इसके अलावा रिटेनिंग वॉल, एंकर ब्लॉक और सपोर्टिंग पिलर बनाने के साथ जीएमएस पाइपलाइन से जुड़े कार्य भी किए जाने हैं। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 2,44,29,707 रुपये है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार निर्माण कार्य को छह माह की अवधि में पूरा किया जाना है। निरीक्षण के दौरान कमेटी ने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति पर नियमित नजर रखने की बात कही, ताकि कार्य निर्धारित समयसीमा में मानकों के अनुरूप पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान जोगेंदर चौहान, राजेंद्र सिंह, तपेंद्र नेगी, महीपाल ठाकुर, कपिल ठाकुर, भगत सिंह सहित विभागीय अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें