फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवका पहुंची गिरि गंगा, पेयजल योजना जनता को समर्पित

विज्ञापन
जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र की देवका पुडला पंचायत में पेयजल योजना का शुभारंभ करते नाहन के विधायक - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन की देवका पुड़ला पंचायत के देवका क्षेत्र में पेयजल किल्लत नहीं सताएगी। सोमवार को नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने पेयजल योजना का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देवका क्षेत्र के लोगों से किया वायदा पूरा कर दिया है। जब भी गिरि नदी से देवका क्षेत्र में पानी पहुंचाने की बात होती थी, विपक्ष के लोग इसे जुमला करार देते थे लेकिन आज गिरि गंगा कई किलोमीटर के सफर के बाद देवका में अवतरित हुई है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद द्वितीय चरण में धारटी क्षेत्र के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों, नावणी, पंजाहल, धगेड़ा, सेन की सैर, बिरला, थाना कसोगा क्षेत्र को भी पानी मिलेगा और वर्षों से चली आ रही पेयजल की किल्लत दूर होगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की बदौलत आज नाहन क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन शहर जो दशकों से पेयजल के लिए तरसता रहा यहां 52.79 करोड़ रुपये की लागत से गिरि का जल शहर के लोगों की प्यास बुझाने में सफल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर घर को नल और हर घर को जल देना है ताकि हमारे क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से न जूझें। इससे पूर्व देवका-पुडला पहुंचने पर विधायक डॉ. बिंदल का ढोल नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने स्वागत और अभिनंदन किया। क्षेत्र के लोगों ने डॉ. बिंदल को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा मंडल सचिव मनीष चौहान, देवका पंचायत के प्रधान नरेश कुमार, नागेंद्र के अलावा अधीक्षण अभियंता जोगिंद्र चौहान, अधिशासी अभियंता मनदीप गुप्ता, सहायक अभियंता अमित कुमार और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें