फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एक सप्ताह से पानी की बूंद-बूंद को तरसे 150 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पड़दुणी गांव में पेयजल योजना की दोनों मोटरें खराब, कद्र, रिसाला और बडोंटी वाला बस्तियों में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन



भजन चौधरी

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड के पड़दुणी गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण करीब 150 परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। पेयजल योजना की दोनों मोटरें खराब होने को आपूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
ग्रामीणों देश राज, पंच राम, नीटू, सतपाल आदि ने बताया कि पड़दुणी गांव में डोईयोवाला पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। योजना में दो बड़ी मोटरें इस उद्देश्य से स्थापित की गई थीं कि एक मोटर खराब होने पर दूसरी को चलाकर गांव में पानी की आपूर्ति सुचारू रखी जा सके। ग्रामीणों के अनुसार, इनमें से एक मोटर पहले ही खराब हो चुकी थी। अब दूसरी मोटर भी पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ी है, जिसके चलते पूरी पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

गांव की कद्र बस्ती, रिसाला बस्ती, बडोंटी वाला बस्ती समेत अन्य क्षेत्रों के परिवारों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के साथ पीने के पानी की जरूरत पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान हरिकेश चौधरी ने बताया कि पेयजल संकट को लेकर संबंधित विभाग से संपर्क किया गया है। विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि मोटर मैकेनिक के पास मरम्मत के लिए भेजी गई है और इसे जल्द ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से मोटर की मरम्मत में तेजी लाकर जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें