फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ग्राम पंचायत मोगीनंद में योजना की मोटर जली, गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
नाहन में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को पानी की समस्या पर ज्ञापन सौंपते मोगीनंद के ग्रामी
विज्ञापन
-गर्मी में पानी के लिए मचा हाहाकार, ग्रामीणों को 8 से 10 दिनों से नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन

-समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता से मिला प्रतिनिधिमंडल, दो मोटरें उपलब्ध करवाने की लगाई मांग
-कहा, हर साल गर्मियों में जल जाती है मोटर, मरम्मत में लगते हैं कई-कई दिन, इस बीच ग्रामीण झेलते हैं समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत मोगीनंद के लिए जलशक्ति विभाग की योजना की मोटर (पंप सेट) जलने से लोगों को भीषण गर्मी के दौरान जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। नल में पानी नहीं है और जो यहां हैंडपंप लगा है वह भी लंबे समय से खराब पड़ा है। आलम यह है कि प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता देवानंद पुंडीर से मिला। पूर्व पंचायत प्रधान राजेश कुमार सहित ग्रामीणों टेक चंद, सोहन लाल, विक्की, श्याम कुमार आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत मोगीनंद में कई दिनों से पेयजल संकट गहराया है। उन्होंने बताया कि हर बार गर्मियों के मौसम में यहां पानी की समस्या बढ़ जाती है। गांव के लिए जो योजना विभाग ने बनाई है, उसकी मोटर जल जाती है। बीते वर्ष भी मोटर कई बार जली। ऐसे में विभाग इस मोटर की मरम्मत करवाता है। इसमें कई दिनों का समय लग जाता है। इस दौरान लोगों को पानी के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से मांग उठाई कि यहां समस्या को देखते हुए दो मोटरें इस योजना में उपलब्ध करवाई जाएं। यदि एक मोटर खराब होती है तो दूसरी मोटर से योजना को सुचारू रखा जा सके। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां ग्रामीणों के साथ-साथ किरायेदारों की संख्या भी काफी है। ऐसे में पेयजल संकट का सामना बड़े स्तर पर लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि ग्राम पंचायत मोगीनंद के स्थानीय लोगों ने पेयजल समस्या से अवगत करवाया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के लिए अतिरिक्त पंप सेट उपलब्ध करवाने को लेकर भी कहा गया है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें