फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोकाला गांव में गहराया पेयजल संकट

Sat, 30 Apr 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोकाला पाब के गांव बोकाला में पेयजल स्रोतों के सूखने से पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को आईपीएच उपमंडल कफोटा की ओर से पेयजल योजना से पानी देने के आश्वासन के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उन्हें दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन


ग्रामीण दया राम, हिरदा राम, रमेश चंद, मदन सिंह, बलबीर सिंह, माया राम, मनसा राम, ओमप्रकाश, तुला राम, पूर्व उप प्रधान तोता राम शर्मा व जिला शिकायत निवारण सदस्य बिशन दत्त शर्मा ने बताया कि प्रवाह पेयजल योजना का स्रोत सूखने के बाद विभागीय अधिकारियों के अनुसार ग्रामीणों ने कफोटा से डाबरा तक श्रमदान कर पाइप लाइन भी बिछा दी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस उठाऊ पेयजल योजना से गांव में एक दिन ही पानी पहुंचा। उसके बाद आज तक कई बार आग्रह करने पर भी पानी की सप्लाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें नियमित सप्लाई नहीं मिली तो वह विभागीय अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

उधर विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमजान अली ने बताया कि योजना में तकनीकी खराबी के चलते सप्लाई नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों को जल्द ही डाबरा गांव की उठाऊ पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें