फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूमि समतल करते समय टूटी पाइप को नहीं जोड़ पाया विभाग

विज्ञापन
सतौन में भूमि समतल करने से टूटी पेयजल लाइन। संवाद
विज्ञापन
पंचायत के 100 परिवार तीन दिन से झेल रहे पेयजल किल्लत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। सतौन पंचायत के कुछ हिस्से में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। किसी व्यक्ति ने अपनी भूमि को समतल बनाने के चलते विभाग को बिना पूर्व सूचना के पाइप लाइन तोड़ दी है। जलशक्ति विभाग ने इस मामले में तीन दिनों से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है।

पुराने बस अड्डे के समीप एक परिवार के लोगों ने अपनी निजी भूमि को समतल बनाने के चलते जेसीबी मशीन से खोदाई की है। जमीन को समतल बनाने के दौरान वहां से गुजर रही पाइप लाइन टूट गई हैं। इसके चलते 100 परिवारों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोगों ने इस बारे में विभाग को अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक इस पाइप लाइन को नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कफोटा सब डिवीजन के सहायक अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें पाइप लाइन तोड़ने की सूचना मिली है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें