फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जलभराव से परेशान लोग करेंगे नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
नगर परिषद के वार्ड आठ में बरसात के मौसममें डॉ. जीसी खुराना गली में विकराल हो जातीहै जलभराव
विज्ञापन
जलभराव से परेशान लोग करेंगे नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन


मुख्य बाजार के साथ लगती डॉ. ज्ञानचंद खुराना गली के दुकानदार व परिवार परेशान

लोगों ने मांगा जल निकासी की समस्या का अविलंब समाधान



सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मुख्य बाजार के साथ लगती गली में जल निकासी की समस्या बरसात
में हर वर्ष विकराल ही होती जा रही है। कई वर्षों से नगर परिषद चुनाव के दौरान हर प्रत्याशी से
समाधान का आश्वासन मिलता रहा है। शीघ्र ही कोई समाधान नहीं हो पाया तो स्थानीय लोगों ने
इस बार नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का ही मन बना लिया हैै।
स्थानीय निवासी डॉ. ज्ञान चंद खुराना, संजीव कुमार, निखिल कपिल, विक्रम सिंह, अमन, ओम प्रकाश, साजिया, अंकित, जारा, संदीप कुमार, भानू व अनिरुद्ध ने बताया कि पिछले एक दशक से जलभराव समस्या मुख्य मुद्दा रहा है। कई वर्षों से नगर परिषद के चयनित पार्षदों से लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी व प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाते आ रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार शहरी क्षेत्र में स्थित डॉ. ज्ञान चंद एवं कपिल स्टूडियो गली के दर्जनों परिवारों की सबसे ज्वलंत समस्या जलभराव रही है।
हल्की बारिश में ही गली तालाब बन जाती है। संपर्क मार्ग व गलियों पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। वाहन गुजरने के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती है। बरसात के मौसम में जलभराव से पैदल तक चल पाना कठिन हो जाता है। इस गली में जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लोग जुकाम, बुखार, मलेरिया सहित विभिन्न मच्छर जनित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त हैै। जल निकासी की मांग एक दशक से उठाई जाती रही है। वार्ड के जलभराव समस्या से प्रभावित परिवार के लोगों ने बैठक कर शीघ्र नगर परिषद को इस बारे में अंंतिम चेतावनी के रूप में ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया है। जल निकासी की समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो इस बार नगर निकाय के चुनाव का ही बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष निर्मल कौर ने बताया कि शहरी क्षेत्र के वार्ड की डॉ. ज्ञान चंद खुराना गली की जलभराव समस्या के समाधान को लेकर गंभीर है। जलभराव समस्या से निजात दिलाने की योजना पर शीघ्र कार्य होगा। इसके बाद आसपास के परिवारों की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें