फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर व्यर्थ बह रहा पानी, विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में जलशक्ति विभाग की लापरवाही से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। मिंया मंदिर स्थित विभाग के जल भंडार टैंक की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गई है। पाइप लाइन से लगातार हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है लेकिन जलशक्ति विभाग इससे बेखबर है। स्थानीय लोगों ने विभाग को इसकी सूचना भी दी है लेकिन लीकेज को बंद करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

शहर के मिंया मंदिर स्थित जल भंडारण टैंक की मुख्य पाइप में पिछले एक माह से लीकेज है जिसके कारण बहुमूल्य पानी पाइप में लीक होकर सड़क में बह रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को इस बाबत सूचना दी है लेकिन विभाग की ओर से उक्त पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठा रहा। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, संजीव कुमार, मनोज कुमार, अनूप कुमार, आसिफ आदि ने बताया कि सुबह के समय काफी मात्रा में पानी लीक होकर बह रहा है। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा है। विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है लेकिन कोई इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार पानी बचाने का संदेश दे रही है लेकिन जलशक्ति विभाग को पाइप में हो रही लीकेज की कोई परवाह नहीं। उन्होंने पाइपलाइन जल्द ठीक करने की मांग की है। जलशक्ति विभाग एसडीओ मुनित ने बताया कि हाल ही में इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही इसे दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें