फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : एनएच-07 पर वाई प्वाइंट के समीप सड़क बन रही तालाब

विज्ञापन
एनएच-07 पर वाई प्वााइंट के समीप जल निकासी बंद होनेसे सड़क तालाब बन रही है। संवाद
विज्ञापन
जल निकासी नाली लीकेज और जलभराव की विकराल समस्या : प्रदीप चौहान
विज्ञापन

पानी एनएच पर आ जाने से बुरी तरह से उखड़ा एनएच, हादसों का बना खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर महाराजा अग्रसेन चौक के समीप जल निकासी नाली बंद हो गई है। इससे एनएच पर जल भराव के कारण सड़क बुरी तरह टूट गई है। सड़क तालाब का रूप ले रही है। सड़क टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासी युवा व्यवसायी प्रदीप चौहान, हेमराज राणा, जगत सिंह, अतर सिंह, कौशल्या देवी, अमित शर्मा व हरीश कुमार ने बताया कि महाराजा अग्रसेन चौक राष्ट्रीय राजमार्ग में कई महिनों से जल निकाली बंद होने से पानी भराव हो रहा है। अब सड़क इतनी टूट चुकी है कि छोटे वाहनों को निकालना मुश्किल हो रहा है। इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या के कारण गंदगी भी देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

एनएच पर रोज हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। इस प्रकार इस समस्या का एनएच या अन्य संबंधित विभाग जल्द से जल्द हल करें। संवेदनशील हो चुके इस क्षेत्र में कभी भी कोई सड़क हादसा हो सकता है। वाहनों के बेहतर आवागमन के लिए सड़क को दुरुस्त और पानी के भराव समस्या को दूर किया जाए। आसपास के कार्यालय, व्यावसायिक संस्थान व रिहायशी मकानों में रहने वालों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एनएच, नगर परिषद और प्रशासन इसमें शीघ्र संज्ञान लें ताकि भविष्य में जल्द इस समस्या का समाधान हो सके। सहायक अभियंता एनएच सूर्यकांत ने कहा कि शीघ्र ही समस्या को दूर करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाक्स...

सीवरेज का पानी लीकेज से दिक्कतें
पांवटा साहिब पोस्ट ऑफिस व पशु पालन विभाग अस्पताल पांवटा के समीप बार-बार सीवरेज लाइन की लीकेज हो रही है। इससे आसपास गुजरना कठिन हो रहा है। बदबू से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतें आ रही हैं। जल शक्ति विभाग से इसका उचित समाधान की मांग क्षेत्रवासियों ने उठाई है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें