फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में भारी बारिश से नाला बनी गलियां, घरों और दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
शहर के अमरपुर मौहल्ला में बारिश के बाद नाला बनी गलियां। संवाद
विज्ञापन
नाहन में भारी बारिश से नाला बनी गलियां, घरों और दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन

बरसाती पानी ने मचाया कहर, भारी नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक अजय सोलंकी

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश ने लोगों की नींदें उड़ा दीं। बारिश इतनी तेज थी कि शहर की गलियां और सड़कें मानों नाले बन गए हों। चारों तरफ सड़कों व गलियों पर तेज पानी बहा। इसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।
शहर के वार्ड नंबर 5 के अमरपुर मोहल्ला में देर रात हुई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लोगों के घरों समेत दुकानों में जहां पानी घुसा तो वहीं मार्गों के किनारे लगे डंगे व नालियों की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है जिससे भारी नुकसान हुआ है। लोग रात भर जागते रहे और भारी बारिश के डर में रात बिताई।
विज्ञापन

यहां कई स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहन भी बारिश पानी के तेज बहाव के कारण गिर गए। इसके चलते उन्हें नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा यहां बरसात का पानी घुसने से घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंची वार्ड की पार्षद मधु अत्री ने बताया कि भारी बरसात से लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से नुकसान हुआ है। घरों में रखा कीमती सामान व टीवी, फ्रीज, अलमारी, बिस्तर, कपड़े आदि खराब हुए हैं। रात भर लोग भारी बारिश के डर के साये में जागते रहे।
इसके अलावा शहर के रानीताल के समीप सीवरेज नाले का एक हिस्सा गिर गया, जिसके चलते यहां काफी गहरा गड्ढा बन गया है।
उधर ग्राम पंचायत सतीवाला बोहलियों में भी भारी बारिश से लोगों के घरों एवं खेतों में नुकसान की जानकारी सामने आई है। यहां एक-एक फैक्टरी में भी बरसाती पानी घुस गया। इस दौरान फैक्टरी में रखे सीमेंट के थैले खराब हुए हैं।

बाक्स

विधायक अजय सोलंकी ने लिया नुकसान का जायजा

उधर, नुकसान की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मौके का जायजा लिया है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि देर रात हुई भारी बारिश से अमरपुर मोहल्ला में सीवरेज नाले ब्लॉक होने के चलते लोगों के घरों, दुकानों में पानी घुसा है। यहां सीवरेज नालियों को साफ करने और पानी निकासी सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं ताकि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से फिर लोगों के घरों में पानी न घुसे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बरसाती नालियों को साफ रखें ताकि बरसात होने पर यह पानी खुले में न बहे।
विज्ञापन


बाक्स-

नुकसान की बनाई जा रही रिपोर्ट

उधर, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर एवं कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि नाहन शहर में बरसात से हुए नुकसान को लेकर जायजा लिया गया है। यहां अमरपुर मोहल्ला, रानीताल एवं शहर कई अन्य क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट पटवारी बना रहे हैं जिसको उपायुक्त सिरमौर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बजट की उपलब्धता होने के साथ बरसात के बाद यहां हुए नुकसान को लेकर कार्य किया जाएगा।

शहर के अमरपुर मौहल्ला में बारिश के बाद नाला बनी गलियां। संवाद

शहर के अमरपुर मौहल्ला में बारिश के बाद नाला बनी गलियां। संवाद

शहर के अमरपुर मौहल्ला में बारिश के बाद नाला बनी गलियां। संवाद

शहर के अमरपुर मौहल्ला में बारिश के बाद नाला बनी गलियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें