फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा के वार्ड तीन से कायाकल्प एकीकृत वार्ड सुधार कार्यक्रम का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड की दशा सुधारने को लेकर रविवार को शहर में कायाकल्प एकीकृत वार्ड सुधार कार्यक्रम का आगाज हुआ है। इस संयुक्त अभियान में प्रशासन, पांवटा नगर परिषद, रोटरी क्लब, निरंकारी मिशन समेत विभिन्न संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी।
विज्ञापन

पांवटा के सभी 13 वार्डों को इस अभियान से जोड़े जाने का लक्ष्य है। इस दौरान एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम ने कहा कि इस अभियान का मकसद स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण समेत विकास को गति प्रदान करना है। हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पांवटा के हर नागरिक को साथ लेकर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। पौधरोपण करना ही काफी नहीं, लगाए गए पौधों को सफलतापूर्वक उगाने के लिए हर वार्ड में जिम्मा सौंपा गया है। इस दौरान आदर्श कॉलोनी के वार्ड-तीन और चार के बीच पार्क से कार्यक्रम शुरू किया गया जहां जलभराव समस्या, स्ट्रीट लाइट, पानी आदि समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी पांवटा बीर बहादुर, बीडीओ गौरव धीमान, डीएफओ कुनाल अंग्रीश, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल, नप अध्यक्षा निर्मल कौर, पूर्व पार्षद चंद्रमोहन शर्मा, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, ओमप्रकाश कटारिया, रोटरी क्लब अध्यक्ष मनमीत सिंह, अरविंद्र सिंह और अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......
शहर के सफाई कर्मियों से की पौधरोपण की शुरूआत
एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने कायाकल्प योजना के तहत पौधरोपण का शुभारंभ सफाई कर्मियों से करवाया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे अहम है। इस दौरान प्रशासन, वन विभाग, रोटरी क्लब, निरंकारी मिशन, मीडिया कर्मियों एवं सफाई कर्मियों के साथ- साथ हर वर्ग और संस्थान को अभियान से जोड़ा गया। पांवटा नप अध्यक्षा निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया ने कहा कि एसडीएम ने नगर परिषद के सफाई कर्मियों से पौधरोपण करवा कर पूरा मान सम्मान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें