अभियान : वार्ड का हाल : कच्चा टैंक-10
-टैंक में रिसाव और ओवर फ्लो होने पर गलियों में रहता है कीचड़
-जगह-जगह केबल के जाल, कचरा रखने के लिए नहीं है डस्टबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वार्ड-10 कच्चा टैंक में मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोग जूझ रहे हैं। सफाई का बुरा हाल है। बाजार को जाने वाली गलियों की स्थिति अच्छी नहीं है। बंदरों की समस्या से लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं कई लोगों ने निवर्तमान पार्षद की कार्य शैली पर भी सवाल उठाए।
प्रताप भवन के पास पानी के टैंक से रिसाव हो रहा है। कई मर्तबा रिसाव और ओवर फ्लो होने के चलते पानी सड़क पर बहता रहता है। बरसात के मौसम में बड़ी दिक्कतें रहती हैं। लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है। गलियों की हालत खराब हैं। सड़क पर डाली गई बजरी पांच से छह महीनों में उखड़ रही है, जो नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
गलियों में जगह-जगह दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इसके चलते वाहन से गुजरना या फिर सामान को ले जाना मुश्किल भरा रहता है। प्रताप भवन के समीप चारों और केबल का जाल बिछा हुआ है। बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल किया है। मजबूरन कई जगह लोगों को घरों के बाहर लोहे के जाले लगाने पड़ रहे हैं।
गलियों में जगह-जगह कूड़ा पड़ रहता है। पहले यहां पर डस्टबिन लगाए गए थे, लेकिन उन्हें उठा दिया गया है। हालांकि नगर परिषद की गाड़ी कूड़ा उठाने आ रही है, लेकिन गाड़ी जाने के बाद फिर से वहां ढेर लग रहे हैं। यदि डस्टबिन की व्यवस्था हो तो कूड़ा उसमें डाला जा सकता है।
इनसेट
1. वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पार्षद ने वार्ड की समस्याओं को लेकर कोई सुध नहीं ली है। कई मर्तबा अवगत करवाया गया, लेकिन समस्याओं को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। जरूरतमंद लोगों की सुनवाई नहीं हुई।
-सचिन, स्थानीय निवासी
-
2. वार्ड में बंदरों की संख्या बहुत है। छत पर उत्पाद मचाते हैं। कई बार तो घर में घुस का नुकसान करते हैं। बच्चों को काट चुके हैं। वहीं गलियों में तारों का जाल है। इसको लेकर भी कोई ठोस योजना नहीं बन पाई।
-शौकत, प्रताप भवन नाहन
-
3. वार्ड में बुजर्गों के टहलने के लिए कोई पार्क और बच्चों के खेलने के लिए मैदान नहीं है। शौचालयों की हालत काफी खराब रहती है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इसके अलावा गलियों में दोपहिया वाहन पार्क किए जाते हैं। ऐसे में आने जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-जयशान, स्थानीय निवासी
4. वार्ड में सभी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। सफाई व्यवस्था को सुचारू करवाने के लिए लगातार कूड़ा उठवाया जा रहा है। कई हैंडपंपों का निर्माण किया गया है। जरूरतमंद लोगों को मकान बनवाने के लिए योजना के तहत सुविधा दी गई है। पानी के टैंक में रिसाव की समस्या अधिशासी अभियंता के समक्ष उठाई गई है। बीते पांच वर्षों में वार्ड के हर वर्ग को सुविधा मुहैया करवाने का पूरा प्रयास किया गया है।
-अशोक विक्रम, निवर्तमान पार्षद
प्रताप भवन में खंभे पर बिछा केबल का जाल। संवाद
प्रताप भवन में खंभे पर बिछा केबल का जाल। संवाद
प्रताप भवन में खंभे पर बिछा केबल का जाल। संवाद
प्रताप भवन में खंभे पर बिछा केबल का जाल। संवाद
प्रताप भवन में खंभे पर बिछा केबल का जाल। संवाद
प्रताप भवन में खंभे पर बिछा केबल का जाल। संवाद