फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मारकंडा नदी में डंगा लगाने के लिए 80 लाख का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
कालाअंब के ओगली में उद्योगों को जाने वाली सड़क, जहां डंगा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन





कालाअंब के ओगली क्षेत्र में स्थित उद्योगों को मिली बड़ी राहत

बरसात में भूमि कटाव से क्षतिग्रस्त हुई थी उद्योगों को जाने वाली सड़क
संजय गुप्ता

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ओगली क्षेत्र में मारकंडा नदी के किनारे स्थित उद्योगों की लंबे समय से चली आ रही भू-कटाव की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। सरकार की ओर से करीब 80 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किए जाने के बाद मारकंडा नदी किनारे डंगा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

दरअसल, तीन माह पहले भारी बरसात के दौरान मारकंडा नदी में आई बाढ़ से ओगली क्षेत्र में कई उद्योगों सहित सीईटीपी प्लांट को जाने वाली सड़क के किनारे भू-कटाव से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस समस्या को देखते हुए उद्योग विभाग ने मारकंडा नदी के किनारे डंगा निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर सरकार को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत बजट के तहत डंग्गा निर्माण के लिए नदी में नींव की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के कालाअंब स्थित एकल खिड़की स्वीकृति प्रणाली के सदस्य सचिव गुरुप्यारे राम डोगरा ने बताया कि ओगली क्षेत्र में मारकंडा नदी के साथ स्थित उद्योगों और विभाग के सीईटीपी संयंत्र को जाने वाली सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। भू-कटाव को रोकने के लिए नदी में डंगा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंगला, अजय गर्ग और अशोक वशिष्ठ ने बताया कि मारकंडा नदी में हर वर्ष आने वाली बाढ़ के कारण लगातार भू-कटाव हो रहा था, जिससे उद्योगों को नुकसान का खतरा बना हुआ था। डंगा निर्माण से अब भू-कटाव पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने इसे उद्योग संचालकों के लिए बड़ी राहत बताते हुए उद्योग विभाग और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें