फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती और वोल्टेज समस्या बनीं परेशानी

विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते लघु उद्योग भारती कालाअंब के पदाधिकारी। स्रोत : स
विज्ञापन
-लघु उद्योग भारती सिरमौर इकाई ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगातार हो रही बिजली कटौती से उद्योगों और व्यापारियों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। बार-बार बिजली कटौती और वोल्टेज कम-ज्यादा की समस्या के कारण उद्योगों का उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है। मशीनरी और विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ रहा है।

इस समस्या को लेकर लघु उद्योग भारती सिरमौर इकाई ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग नाहन को ज्ञापन सौंपा। लघु उद्योग भारती कालाअंब के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने बताया कि पिछले काफी समय से कालाअंब और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अचानक बिजली कटने से उत्पादन प्रक्रिया बीच में रुक जाती है, जिससे उद्योगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। इसके अलावा बार-बार हो रहे वोल्टेज उतार-चढ़ाव से मशीनों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली समस्या का असर केवल उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


संगठन ने विद्युत विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान करेगा, ताकि उद्योगों और व्यापारियों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें