फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोड़ कल्याडी में वोल्टेज समस्या लोग परेशान

Tue, 21 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

ददाहू(सिरमौर)। क्षेत्र के साथ लगती बिरला पंचायत के चोड़ कल्याडी गांव के दर्जनों परिवारों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीणों के बिजली उपकरण काम नहीं कर रहे हैं।

ग्रामीण दुर्गा सिंह, बलबीर सिंह, रमेश, बलिंद्र सिंह, जसमत, रमेश, पृथ्वी सिंह व बलार सिंह ने बताया कि गांव को बिजली की आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर बीती 6 जून को जल गया था लेकिन विभाग ने उसके स्थान पर अभी तक किसी दूसरे ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के लिए जो नया ट्रांसफार्मर आया था उसे विभाग ने किसी दूसरे स्थान पर लगा दिया है जिस कारण ग्रामीणों की बिजली की समस्या का अभी तक हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सलीम हुसैन ने कहा कि उनके पास किसी उपभोक्ता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वह कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर इस बारे पूरी जानकारी हासिल करेंगेे और शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को वहां स्थापित करवाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें