फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुकाजी तीर्थ को ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त बनाने के प्रयास

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में सफाई अभियान चलाते स्वयंसेवी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रेणुकाजी तीर्थ को ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त बनाने के प्रयास
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले को इस बार ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त बनाने के प्रशासन के प्रयास रंग ला रहे हैं। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई और प्लास्टिक कचरा को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों (वालंटियरों) की तैनाती की गई है।

इस कार्य में ‘वेस्ट वारियर एनजीओ’ का सहयोग लिया गया है। स्थानीय गणेश स्वयं सहायता समूह का भी इसमें योगदान लिया जा रहा है। मेले में इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक सहित नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया है।
विज्ञापन


मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए करीब 100 अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा न हो और प्रदूषण भी न फैले। मेले के दौरान साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मेला परिसर के समीप एक ‘वैस्ट बैंक’बनाया गया है, जहां मेला क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कूड़े को इकट्ठा किया जा रहा है, जिसे बाद में निस्तांतरण के लिए नाहन अथवा अन्य स्थान पर भेजा जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में सफाई अभियान चलाते स्वयंसेवी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें