विजेता टीम को मिलेगा 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वर्गीय देवकी नंदन शर्मा की स्मृति में 6 और 7 जून को नेहरस्वार में देवकी नंदन शर्मा मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य तरुण शर्मा, देवराज ठाकुर, अनुज और सचिन ने बताया कि सभी मुकाबले पूल प्रणाली के आधार पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति होगी। 900 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि प्री-रजिस्ट्रेशन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 7100 रुपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट लिब्रो, बेस्ट अटैकर, बेस्ट सेटर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए भी विशेष ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। खिलाड़ियों को पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। दोनों दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।