फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की तैयारियों का संयुक्त निदेशक ने लिया जायजा

विज्ञापन
पांवटा साहिब में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर हुई बैठक में मौजूद समितियों के
विज्ञापन
5 से 9 जनवरी तक होगी प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


देशभर से 33 टीमों के 380 के करीब प्रतिभागी प्रतियोगिता में होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-14 लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 जनवरी तक पीएम श्री ब्वॉयज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, जबकि समापन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर गठित समितियों शनिवार को एक बैठक सयुंक्त निदेशक विद्यालय शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ. जगदीश चंद नेगी की अध्यक्षता में पांवटा साहिब में हुई। सयुंक्त निदेशक ने बैठक में सभी समितियों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी को इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सयुंक्त सहायक जिला खेलकूद अधिकारी मुख्यालय संतोष चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 33 टीमों के लगभग 380 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक (उच्च ) विद्यालय शिक्षा जिला सिरमौर डॉ. हिमेंद्र चंद बाली, अतिरिक्त निदेशक खेलकूद अजय पांटा, वेन्यू प्रभारी डॉ. प्रेम पाल ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा और विभिन्न समितियों के प्रभारी मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें