पड़दूनी में जागरूकता शिविर के दौरान ग्रामीण व बैंक के अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
ग्राम पंचायत पडदूनी में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की शाखा धौलाकुआं की ओर से ग्राम पंचायत पडदूनी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक रोशन शर्मा ने ग्रामीणों को बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अलावा ऋण का सही उपयोग, आय के अनुसार ऋण, समय पर भुगतान को लेकर विस्तार से बताया गया।
उन्होंने इस दौरान लोगों को आधुनिक युग में होने वाली विभिन्न प्रकार की ठगी को लेकर भी जागरूक किया। डिजिटल बैंकिंग में ठगी से बचने के उपाय को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में ग्राम पंचायत के दर्जनों लोगों ने भाग लिया और वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
.......संवाद