राजगढ़ के सनौरा में आयोजित वित्तीय जागरूकता शिविर में मौजूद लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
सनौरा में लोगों को दी बैंक योजनाओं और सेवाओं की जानकारी
सहकारी बैंक की यशवंतनगर शाखा ने लगाया जागरुकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की यशवंतनगर शाखा की ओर से करगाणु पंचायत के सनौरा में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं, बचत की आदतों और बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक शितांशु वरमानी ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बचत योजनाएं, ऋण सुविधाएं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। वरमानी ने बताया कि 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर जीवन ज्योति योजना में दो लाख रुपये तक का बीमा लाभ और 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर सुरक्षा बीमा योजना में भी दो लाख रुपये का लाभ मिलता है।
उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए। इस अवसर पर हनीश शर्मा व पंचायत प्रधान विद्या दत्त समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।
...संवाद