फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धमतन में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक की लानाचेता शाखा की ओर से धमतन गांव में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद महिला
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक की लानाचेता शाखा ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की लानाचेता शाखा की ओर से ग्राम धमतन में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
शिविर में बैंक अधिकारियों राजेंद्र शर्मा और रविंद्र ने उपस्थित लोगों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, बचत खातों, ऋण सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और केंद्र व प्रदेश सरकार की वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं तथा वित्तीय सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे उद्यमों के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं तथा बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बैंक अधिकारियों ने महिलाओं को आगाह किया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम कार्ड का पिन, सीवीवी, पासवर्ड या बैंक खाते से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान गुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें