फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन कारोबारियों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
नौहराधार में पर्यटन दिवस पर आयोजित बैठक में मौजूद कारोबारी। संवाद
विज्ञापन
हिमाचली लोक संस्कृति, ग्रामीण पर्यटन और होम स्टे को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नौहराधार के गीता हिल्स होम स्टे में पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े लोगों की बैठक हुई। इसमें हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, पर्यटन स्थलों और होम स्टे कारोबार को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।
कार्यक्रम में डीटीडीओ सोलन-सिरमौर पदमा छोडन, इंस्पेक्टर मनजीत राठौर, आनंद रीजेंसी से रणविजय चौहान, गीता हिल्स से मनोज शर्मा, ड्रीम डेस्टिनेशन चूड़धार से रसिक बिहारी और होम स्टे संचालक शमशेर जीवन समेत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता के साथ लोक संस्कृति, खान-पान, परंपराएं और ग्रामीण जीवन भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। इस अवसर पर हिमाचल की संस्कृति और पर्यटन को देश-विदेश तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें